परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर- नवादा मुख्य सड़क पर नवादा मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल रघुनाथपुर बंधन बैंक शाखा के कर्मी सौरभ कुमार से 1.20 लाख रुपये लूट ली थी। इस मामले में पीड़ित बंधन बैंक कर्मी ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी कराई है।
उसने आरोप लगाया है कि साेमवार की दोपहर हरपुर व वैश्य के बारी में ग्रुप की बैठक व वसूली कर अपनी बाइक से शाखा कार्यालय लौट रहे थे तभी नवादा मोड़ के समीप बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया तथा हथियार का भय दिखा 1.20 लाख रुपये लूट कर रघुनाथपुर की ओर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि इस बंधन बैंक कर्मी से जून 2022 में 80 हजार रुपया के लूट की घटना हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…