✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सागरा गांव निवासी एक युवती के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसके कान की बाली छीन ली। इस मामले में पीड़िता कृष्णा गोड़ की पुत्री पिंकी कुमारी के बयान पर थाना में प्राथमिकी की गई है। उसने आरोप लगाया है कि 10 सितंबर को अपने पिता को भोजन पहुंचाने जा रही थी तभी गांव के ही दो युवकों ने मेरे साथ मारपीट की तथा कान से बाली छीन ली।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती ने अपने बयान में गांव के चंदन सिंह एवं कुंदन सिंह को आरोपित किया है। इस मामले में चंदन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…