परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाने की टीम ने 18 दिसंबर की शाम थाना क्षेत्र के सोना चौक के पास से एक बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा उन दोनाें के विरुद्ध प्राथमिकी करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। प्रशिक्षु दारोगा अंकित कुमार ओझा ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को देख दोनों युवक बाइक के लेकर भागने लगे।
तभी पुलिस ने दोनों का पीछा कर सोना चौक के पास दोनों बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि बाइक चोरी की है। दोनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार युवकों में चाफवा निवासी दिलशाद साईं तथा विशुनपुरा निवासी राजकुमार राम शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…