सिवान: हथियारों के सत्यापन के लिए 22 व 23 को अंतिम माैका

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान नगरपालिका आम चुनाव को लेकर आग्नेयास्त्र सत्यापन के लिए लाइसेंस धारियों को एक बार फिर अंतिम मौका दिया गया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 22 और 23 दिसंबर को अग्नियास्त्रो का भौतिक सत्यापन कराना होगा। जिला दंडाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगरपालिका आम चुनाव के मद्देनजर हथियार का भौतिक सत्यापन करने के लिए आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के तहत 25 से 27 सितंबर तथा 6 से 7 अक्टूबर के बीच तिथि निर्धारित की गई थी। इसके दौरान काफी कम अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा अपने आग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन कराया गया है। शेष बचे हुए ऐसे अनुज्ञप्तिधारियों को अंतिम मौका देते हुए 22 व 23 दिसंबर को आग्नेयास्त्र सत्यापन के लिए थाना वार पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है।

नगर थाना के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, मुफस्सिल थाना के लिए अंचल अधिकारी सदर, आंदर थाना के लिए अंचल अधिकारी रघुनाथपुर, हुसैनगंज थाना के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनाथपुर, बसंतपुर थाना के लिए अंचल अधिकारी भगवानपुर हाट, एमएच नगर थाना के लिए अंचल अधिकारी सिसवन, महाराजगंज थाना के लिए अंचल अधिकारी गोरियाकोठी, मैरवा थाना के लिए अंचल अधिकारी जीरादेई, बड़हरिया थाना के लिए अंचल अधिकारी पचरुखी, गुठनी थाना के लिए अंचल अधिकारी दरौली को दंडाधिकारी बनाया गया है। वैसे लाइसेंस धारी प्रथम और द्वितीय चरण में भौतिक सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें हर हाल में भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024