परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के सेमरिया पंचायत के गलिमापुर गांव के ग्रामीणों ने गांव की बदहाल सड़क एवं सड़कों पर जलजमाव को लेकर जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध आक्रोश जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया. बताया कि गलीमापुर गांव होकर बरखंडी बाबा ब्रह्म स्थान तक जाने वाली सड़क की हालात बद से बदतर हो चली है जिसके चलते जगह जगह गांव में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.
पंचायत स्तर से लेकर विधायक स्तर तक इसकी शिकायत किया जा चुका है फिर भी कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं. पंचायत स्तर से लेकर विधायक एमपी की चुनाव तक कोई भी जनप्रतिनिधि लंबे चौड़े वादा का ग्रामीणों से वोट हासिल कर लेते हैं और मुड़कर नहीं देखते हैं. विरोध प्रदर्शन करने वालों बबलू पांडेय , कंचन बिन, समाजसेवी गोपाल जी पांडेय आदि दर्जन भर लोग शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…