परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार गांव के संजय साह के परिजनों में सोमवार की सुबह मारपीट हो रही थी. इसी दौरान मारपीट से बचने के लिए संजय साह की पत्नी चुनमुन देवी(26) भागने के क्रम में ट्रक की चपेट में आ गई. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेर लिया.
मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा व ट्रक को जब्त कर लिया. अस्पताल में महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फर्द बयान मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…