✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: नौतन थाना क्षेत्र के पश्चिम खलवां में ससुराल आए पति को उसकी पत्नी ने पुलिस को बुलाकर जेल भिजवा दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जगदीशपुर निवासी रंजन कुमार सिंह के रूप में हुई । बताया जाता है कि रंजन कुमार पश्चिम खलवां स्थित अपने ससुराल आया था तथा रविवार को शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट कर रहा था।
इससे नाराज उसकी पत्नी ने नौतन थाने काे फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआइ कमरुद्दीन अंसारी ने मौके पर पहुंच रंजन कुमार सिंह को हिरासत में लेकर थाना लाया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि रंजन कुमार सिंह की मेडिकल जांच कराने के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर साेमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…