✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर में सोमवार की सुबह सर्पदंश से पीड़ित एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतका की पहचान नकल नोनिया की पत्नी बुद्धिया देवी के रूप में हुई। बताया जाता है कि बुद्धिया देवी 13 अक्टूबर की देर शाम ने घर में बैठी थी तभी उन्हें एक सर्प ने दंश लिया। उसका इलाज स्वजन किसी अस्पताल में करा रहे थे।
इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। स्वजन उसके शव को थाना लाए। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…