छपरा: जिले के मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी गांव स्थिति मदरसे के दीवाल में नवादा पुलिस की एक जीप ने जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे दीवार सहित बिजली का पोल एवं वहां रखे गुमटी को ध्वस्त कर दिया. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार नवादा पुलिस को किसी अपराधी गिरोह की सिवान में होने की खबर मिलीथी.
सूचना पर नवादा पुलिस अपने काफिले के साथ सिवान छापेमारी के लिए जा रही थी. इसी क्रम में काफिले की एक पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर मदरसे के दीवाल में जोरदार टक्कर मार दीवाल को तोड़ते हुये एक बिजली के पोल एवं गुमटी को ध्वस्त कर दिया.
हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. आनन-फानन में पुलिस क्षतिग्रस्त गाड़ी को लेकर चली गई. टक्कर इतना जोरदार था कि आवाज सुनकर गांव के लोग जुट गए. लेकिन पुलिस ने घटना स्थल से क्षतिग्रस्त गाड़ी को मांझी थाना लायी. उधर बिजली के पोल टूटने के कारण डुमरी गांव में अंधेरा छा गया. इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिसकर्मी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…