Categories: पटना

नवादा: सनकी युवक ने पत्नी और दूधमुंहे बेटे को उतार दिया मौत के घाट, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

पटना: नवादा में एक सनकी युवक ने त्योहार के दिन अपने पूरे परिवार को बर्बाद कर लिया और खुद भी कानून के शिकंजे में फंस गया। सनकी युवक ने अपनी पत्नी और 4 माह के मासूम बच्चे को मामूली वजह से मौत के घाट के उतार दिया। उसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के सवाले कर दिया। युवक ने गला दबाकर दोनो की हत्या कर दी। यह वारदात जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पनछेका गांव की है।

छठ में पत्नी को मायके से ले जाना चाहता था अपने घर

नारदीगंज पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्यारे पति का नाम बलराम सिंह है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक बलराम की पत्नी पूनम कुछ महीनों से अपने मायके में रह रही थी। पूनम दशहरा में अपने मायके आई थी। बलराम उसे घर ले जाने के लिए बार-बार ससुराल आ रहा था। लेकिन पूनम जाने से मना कर रही थी। रविवार को वह फिर से पत्नी को ले जाने के लिए बलराम सिंह अपने ससुराल पनछेका आया। वह जिद करने लगा कि पूनम उसके साथ जाए। लेकिन पूनम छठ त्योहार के बाद ससुराल जाने की बात कह रही थी। बलराम सिंह का घर रांची में है।

पत्नी और बेटे को मारकर पैदल हो गया था फरार

मृतका पूनम के पिता ने बताया कि बलराम रांची में राज मिस्त्री का काम करता है। 2020 में पूनम के साथ उसकी शादी की थी। दामाद बेटी पूनम को ले जाने के लिए जिद पर अड़े थे। परिवार ने समझाया कि छठ के बाद पारन के दिन पूनम बलराम के साथ चली जाएगी। सभी लोग बात मान गए। लेकिन रात को बलराम ने पूनम और चार माह के बेटे विशाल को गला दबाकर मार डाला। सोमवार को जब पिता ने पूनम को जगाया तो वह नही जगी। पता चला कि वह मर चुकी है और बेटा विशाल भी मरा हुआ था। और बलराम फरार हो चुका था। इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी। गांव वालों ने बलराम को खोजना शुरू कर दिया। बलराम पैदल हीं भाग गया था। गांव वालों ने पीछा किया। खोजते खोजते ग्रामीणों नारदीगंज के परड़िया गांव के पास ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पनछेका ले आए। ग्रामीणों ने पनछेका में जमकर पिटाई भी की।

आरोपी से पूछताछ जारी

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय नारदीगंज थाना की पुलिस पनछेका गांव पहुंची। ग्रामीणों ने बलराम को पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस मौके से पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लिया और आरंभिक जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस हत्यारे पति बलराम को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई और पूछताछ कर रही है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026