Categories: पटना

पूर्णिया: शराब की भट्ठी नष्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष का सिर फटा, 50 से अधिक महिला-पुरुषों ने लाठी-डंडे व पत्थर से बोला धावा

पटना: शराब की भट्ठी नष्ट करने पहुंची श्रीनगर पुलिस पर रविवार को मखनाहा गांव में 50 से अधिक महिलाएं व पुरुषों ने लाठी, डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। भीड़ में फंसे थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के सिर पर लाठी लगने से वह घायल हो गये। उनका इलाज श्रीनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव स्थित सुरेंद्र दास, वीरेंद्र दास व रिवेन ऋषि के घर से पुलिस ने 15 लीटर शराब जब्त करने के बाद तीनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों के घर पर छापामारी भी की। उसके घर के पास ही जनक ऋषि के घर में शराब की भट्टी चढ़ी हुई थी। जैसे ही पुलिस टीम भट्ठी को नष्ट करने लगी कि इसी बीच जनक ऋषि की पत्नी छेवनी देवी के नेतृत्व में 50 से अधिक महिलाएं व पुरुषों ने लाठी-डंडे से पुलिस पर हमला बोल दिया।

अचानक हुए हमले के कारण पुलिस भाग गई लेकिन थानाध्यक्ष भीड़ में फंस गए। भीड़ ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ डंडे से वार करने लगा। इस दौरान लाठी लगने से उनका सिर में भी चोट लगी। बाद में इस घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई। पुलिस के मुताबिक जनक ऋषि कुछ दिन पूर्व ही शराब के मामले में जेल से बाहर निकला है।

पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि शराब पकड़ने के लिए गए श्रीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा पर जानलेवा हमला किया गया है। इस मामले में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जल्दी ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी सूरत में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026