पटना

बिहार में ज्यादा दिन नहीं चलेगी NDA सरकार, महागठबंधन में आएं नीतीश कुमार: RJD

पटना: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है. सीएम से लेकर मंत्रियों तक सभी के विभागों का बंटवारा भी हो गया. साथ ही नई सरकार में शामिल लोग अपने कार्यों में भी लग गए. लेकिन आरजेडी को अभी भी बिहार में सरकार बनने की उम्मीद है. आरजेडी की तरफ से नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया गया है.

आरजेडी नेता अमरनाथ गामी ने सीएम नीतीश कुमार को महागठबंधन में साथ आने का ऑफर दिया है. गामी ने कहा है कि नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ आना चाहिए और केंद्र में तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करना चाहिए. साथ ही गामी ने कहा है कि बिहार में ज्यादा दिन तक एनडीए सरकार चलने वाली नहीं है.अमरनाथ गामी ने कहा, ‘धांधली के बावजूद भी जो बहुमत मिला है, वह लाचार बहुमत है. ज्यादा दिन सरकार चलने वाली नहीं है. नीतीश कुमार को केंद्र में तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करना चाहिए. तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.’ बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार है, जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं.

वहीं, बिहार चुनाव में एनडीए 126 सीटों के साथ सबसे बड़ा गठबंधन है. इसमें बीजेपी-74, जेडीयू-43, हम-वीआईपी 4-4 और निर्दलीय विधायक शामिल हैं. जबकि महागठबंधन 110 सीटें जीतने में सफल हुआ है. इसमें आरजेडी 75, कांग्रेस-19, वामदल-16 सीटें जीतने में सफल हुए हैं. साथ ही, एआईएमआईएम-5 और एलजेपी-बीएसपी ने 1-1 सीट जीती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026