Maharajganj News

सांसद कोष से नवनिर्मित चहारदीवारी का उद्घाटन कर जनता को किया समर्पित

परवेज अख्तर/सिवान : तरैया-मसरख एसएच 73 किनारे स्थित रामबाग संकट मोचन घंटी बाबा मंदिर के नवनिर्मित चहारदीवारी का उद्घाटन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने फीता काटकर व शिलापट्ट के अनावरण कर किया। नवनिर्मित चहारदीवारी का निर्माण 7.79 लाख रुपये की सांसद के निजी कोष से किया गया।मंदिर निर्माण समिति के संयोजक देव कुमार सिंह के बड़े भाई ठाकुर संजय सिंह ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण जनसहयोग से किया जा रहा है। मंदिर के दूसरी तले पर 51 फिट की श्री संकट मोचन हनुमान जी की स्थापित मूर्ति आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उक्त मूर्ति लगभग एक किमी की दूरी से एसएच 73 से आने जाने वालों को दिखाई देता है।

वहीं व्यवस्थापक श्री कांत सिंह व पुजारी मुन्ना बाबा ने बताया कि यह ऐतिहासिक मंदिर अपने आप मे एक मिसाल बना हुआ है। संकट मोचन घंटी बाबा के दरबार में श्रद्धालु भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगते है तथा मन्नत पूरी होने पर इस दरबार मे पीतल की घंटी दान कर लगाते है। सांसद सिग्रीवाल ने अपने संबोधन में वीरों के वीर महावीर संकट मोचन घंटी बाबा की इस भूमि रामबाग को नमन करते हुए देश व राज्य की तरक्की व आपसी भाईचारे कायम रखने की मन्नत मांगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धा व भक्ति से देश उन्नति की पथ पर आगे बढ़ रहा है। मंदिर परिसर में बने स्थायी स्टेज मंच का भी प्रशंसा करते हुए लोगों ने संयोजक को धन्यवाद दिया। मौके पर मंदिर निर्माण समिति के सचिव ठाकुर संजय सिंह, पुजारी मुन्ना बाबा,श्री कांत सिंह, भृगुनाथ सिंह, बृजकिशोर सिंह, दीप नारायण सिंह,राजू आनन्द,संजय सिंह, वीरन सिंह, सुधीर सिंह सहित दर्जनों सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026