Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एनडीए के नेताओं से है मेरी जान को खतरा : पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव

परवेज़ अख्तर/सिवान :- भाजपा के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने मंगलवार को महादेवा स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर अपनी और अपने परिवार को राजद सहित एनडीए से खतरे की आशंका जाहिर करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पूर्व सांसद ने कहा कि 5 सितंबर की रात महादेवा स्थित मेरे आवास में कुछ लोग बाहर से ऊपरी मंजिल में प्रवेश कर गए। मेरी पत्नी को इसकी भनक लगी तो उसने शोर मचाया तो सभी भाग निकले।इसके बाद मेरी पत्नी ने एसपी को फोन किया,लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद महादेवा ओपी को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो एक झोला बरामद किया गया।

जिसमें एक बोतल में ज्वलनशीन पदार्थ, दो गमछा और रस्सी थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मेरे परिवार के साथ किसी अनहोनी की साजिश रची गई थी। पूर्व सांसद ने स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें पहले तो राजद से डर था, लेकिन अब उन्हें एनडीए से भी डर है।उन्होंने बिना नाम लिए एनडीए के एक नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे गाड़ी में अपराधी लेकर चलते हैं।उन्होंने सिवान एसपी की भी शिकायत की और कहा कि वे उनका फोन नहीं उठाते हैं। इसलिए वे बुधवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाएंगे। बतादें कि इसके पहले भी पूर्व सांसद समय समय पर चुनावी माहौल के दौरान इस तरह अपनी जान की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाते रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026