Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

थानाध्यक्ष को हटाने के लिए एनडीए करेगी थाने का घेराव

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दारौंदा थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा एक सप्ताह में नहीं हटाते हैं तो एनडीए के हजारों कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाना का घेराव करेंगे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रत्येक प्राथमिकी में 1000, पासपोर्ट इन्क्वायरी में एक हजार वसूली की जा रही है। भाजपा मंडल मंत्री रघुनाथ राम के पुत्र के साथ मारपीट कर बीस हजार रुपये छीनने वाले पिनर्थु खुर्द निवासी इम्तियाज अंसारी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। जब एसपी को जानकारी हुई तो घटना की जांच कर झूठा रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया गया। अगर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो भाजपा कार्यकारिणी की 15 की बैठक में दारौंदा थाना के घेराव की तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा बगौरा मुन्ना हत्याकांड, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गिरि के यहां डकैती कांड आदि घटनाओं की चर्चा कर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल, सांसद पुत्र हैप्पी यादव, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, अनुमंडल प्रतिनिधि बुलू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गिरि, रणजीत सिंह, श्रीकांत चंद्रवंशी, रघुनाथ राम, शिवकुमार राम, ओमप्रकाश यादव, राजेश श्रीवास्तव, सोहारन राम, विजय सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, मनीष सिंह, कृष्णा पांडेय, रजनीकांत द्विवेदी, बबलू सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024