परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज शहर के पसनौली गगन के एक युवक ने 11 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के गामा दो सेक्टर में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या की खबर मिलते ही परिजन वहां पहुंचे थे। गुरुवार की सुबह जब युवक का शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मां, पिता, भाई, चाचा,चाची का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनो के चीत्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पसनौली गगन निवासी अरुण सिंह का पुत्र अविनाश कुमार सिंह (22) बीटेक करने के बाद ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता था। 20 दिन पहले ही वह घर आया था। कुछ दिन पहले किसी कारण से उसका नौकरी छूट गया। उसके बाद वह काफी तनाव में रहता था। अरुण सिंह के तीन पुत्रों में अविनाश सबसे बड़ा पुत्र था। दूसरा पुत्र इलाहाबाद में पढ़ाई करता है। वहीं तीसरा महाराजगंज में ही पढ़ाई करता है। अरुण सिंह खेती का कार्य करते हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…