परवेज़ अख्तर/सिवान:- 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का सफाया तय है। महागठबंधन सत्ता में आएगी। यह बातें छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने शुक्रवार को जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित निर्मल हाउस में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगली बार महागठबंधन की सरकार बनेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार है, सिर्फ कागज पर ही कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर कांड से बिहार की छवि धूमिल हुई है। सीबीआई जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अफसर हर योजना में लूट रहे हैं, अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आए दिन हत्या, लूट आदि आपराधिक घटनाएं आम हो गई हैं। रणधीर को महाराजगंज पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष श्यामदेव राय की। बैठक को राजद नेता अरविंद गुप्ता, जिला पार्षद चंद्रिका राम,जिला पार्षद खादिम अंसारी, ब्रजभूषण सिंह, राजकिशोर प्रसाद,सुरेंद्र पांडेय, पशुपति सिंह, अखिलेश सिंह, अमरेंद्र कुमार राठौर,पूर्व जिप उपाध्यक्ष अजय मांझी, अनिल सिंह, भरत ठाकुर, वार्ड पार्षद उमाशंकर सिंह, कामाख्या सिंह, हृदया सिंह आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…