परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के जंगली बाबा शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को दो महिला चोर को चेन चोरी करने के आरोप में लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिन ने पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार दोनों महिला चोर की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के जीरादेई निवासी राजन कुमार की पत्नी किरण देवी एवं दीपक कुमार की पत्नी सितारा देवी के रूप में हुई है। बता दें कि जंगली बाबा स्थान पर काला डुमरा गांव निवासी आलोक कुमार की मां जलाभिषेक करने के बाद मेला में सामान खरीद रही थी, इसी बीच उनके गले से सोने की चैन की चोरी कर ली गई। चैन की चोरी होने के बाद शोर हुआ तो दोनों महिलाएं भागने लगी, जिस पर लोगों ने पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया, जिसमें काला डुमरा गांव निवासी आलोक कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर दोनों महिला को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार महिला चोर को महिला पुलिस के अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं बताते चलें कि मां की चोरी के आरोप में जेल भेजा गया, वहीं एक अबोध बच्चा भी मां के साथ जेल गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…