Siwan News

एनडीआरएफ की टीम ने दी आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के पड़ौली में स्थित वातायन स्कूल में चल रहे भारत स्काउट गाइड शिविर में छात्र-छात्राओं को एनडीआरएफ में तैनात चन्दन प्रसाद ने विविध जानकारी दी. शिक्षकों की उपस्थिति में दुर्घटना की स्थिति में रक्त-स्त्राव को रोकने का उपचार, हार्ट – अटैक की स्थिति की पहचान एवं उसका प्राथमिक उपचार की सीपीआर तकनीक, भूकंप की स्थिति में बचाव के उपाय, विषैले एवं विषहीन सांप के काटने की पहचान, प्राथमिक उपचार, बाढ़ की स्थिति में स्वयं को एवं दूसरे डूबतें हुए व्यक्ति को बचाव के उपाय, आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही एस्टेचर, यातायात के वाहन की अनुपस्थिति में रोगी को अस्पताल पहुंचाने के घरेलू उपाय से कैसे रोगी को अस्पताल तक पहुंचया जाय, भारत स्काउट गाइड शिविर में टेन्ट बनाना, कुकिंग आदि का प्रशिक्षण भानुप्राप ओझा नेतृत्व दिया गया. मौके पर जिला मुख्य आयुक्त अभिषेक सिंह, रीता सिन्हा, प्राचार्य राजकुमारी, तेजेन्द्र कुमार, स्काउट मास्टर बालेश्वर यादव, नीतेश तिवारी, विनोद कुमार, अरूण कुमार, प्रदीप कुमार, बृजेश तिवारी, रवि कुमार, आयुष कुमार, सुषमा कुमारी, शिक्षक, छात्र-छात्राओं समेत कुल 327 लोगों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के प्रति बच्चों में काफी उत्साह देखा गया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024