Siwan News

नौ मंजिली बिल्डिंग से गिरने से युवक की मौत, मचा कोहराम

मुसेहरी गांव में शव आते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जामो थाना क्षेत्र के मुसहरी निवासी हफीज मियां के पुत्र फिरोज आलम 35 वर्ष की मौत राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन सिटी में नौ मंजिली बिल्डिंग से गिरने से हो गयी. वह एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था. गत 11 दिसंबर की दोपहर अचानक बिल्डिंग के उपरी मंजिल जमीन पर गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. फिरोज के शव को कुचामन पुलिस द्वारा शनिवार को मुसेहरी गांव पहुंचकर परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक फिरोज आलम विगत 20 वर्षों से राजस्थान के जयपुर के आकृति कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था. मृतक के शव से लिपट कर उसकी पत्नी अफ़रीना खातून रोये जा रही थी. वहीं इकलौता पुत्र 5 वर्षीय आरिफ राजा, दोनों बेटियां नगमा खातून व रुखसार खातून का छोटा भाई रफीक मंसूरी का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. फिरोज की मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी. मृतक फिरोज आलम काफी मिलनसार एवं मृदुभाषी स्वभाव का था. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया शंभू शाह, नूर उल हक, दिनेश सिंह परिजनों को सांत्वना देते हुए स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन से उचित सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. मौके पर जामो थाना अध्यक्ष सूरज प्रसाद, अंचलाधिकारी मालती कुमारी आदि भी उपस्थित थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026