Siwan News

टेघरा गोलाई से गर्दन रेता शव बरामद, सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के सराय ओपी क्षेत्र के चांप ढाला के पूरब टेघरा गोलाई के समीप एक 25 वर्षीय युवक का गर्दन कटा देख गांव के लोगों में सनसनी फैल गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जीआरपी और सराय ओपी दलबल के साथ वहां पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद जीआरपी ने शव को अपने क्षेत्र से बाहर बताया। जिसके बाद सराय ओपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह मामला तीन दिन पूर्व का है। पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। मृतक की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। मामले में सराय ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गांव वालों द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के समीप गर्दन कटा हुआ पड़ा है। इसके बाद वहां जाकर जांच पड़ताल की गई। थोड़ी देर में जीआरपी थानाध्यक्ष भी दलबल के साथ पहुंचे और उन्होंने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद सराय ओपी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद तरह तरह की चर्चाएं गांव में फैल गई हैं। शव मिलने के बाद गांव के लोग जितनी मुंह उतनी तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं नाम ना छापने की शर्त पर गांव के कुछ लोगों ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधियों ने सुपारी लेकर युवक की हत्या कर शव को लाइन के किनारे फेंक दिया है। इधर इस बात पर भी संशय हो रहा है कि जब सराय ओपी की पुलिस ने गर्दन रेता शव बरामद किया तो उस घटना में हत्या की प्राथमिकी करने के बजाए यूडी केस दर्ज क्यों की? अगर पुलिस अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कर बरामद युवक के शव का फोटो जिले के सभी थाना एवं सीमावर्ती जिले के थाने को भेजती और अनुसंधान करती तो शायद घटना से पर्दा उठ जाता।

कहते हैं ओपी प्रभारी

युवक की मौत ट्रेन से गिर हुई है। पोस्टमार्टम कराकर पहचान न होने के कारण सुरक्षित हालत में रखा गया है। 72 घंटे के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार शर्मा, सराय ओपी प्रभारी[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026