लापरवाही: सिवान शहर के चुआठी गली में बिजली के लटके हुए तार से युवक हुआ जख्मी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: सिवान शहर में एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है।एक युवक होटल नंदन के समीप चुआठी गली के समीप बिजली के लटके हुए तार के चपेट में आ गया,जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोटें आई।हालांकि तार में लाइट नहीं होने के कारण युवक की जान जाते जाते बच गई।लेकिन गले में काफी चोट आई हुई है।पीड़ित युवक सिवान के फतेहपुर बाईपास का रहने वाला रवि कुमार साह है। जिन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ के पास आवेदन लिखकर कार्रवाई करने तथा मुआवजा देने की मांग की।लेकिन एसडीओ के द्वारा आवेदन लेने से साफ इंकार कर दिया गया।बतादे कि उसने आवेदन में बताया है कि 16 मार्च को रात्रि 11:00 बजे मैं खाना खाकर रूम पर जा रहा था,घर जाने के क्रम में होटल नंदन के बगल चुआठी गली के तरफ जैसे ही मुड़ा तभी एक बिजली का तार सड़क के बीचो-बीच लटक रहा था जो दूर से अदृश्य मालूम पड़ा।तार इतना नीचे था कि मेरे गले में फंस गया।

जिसके कारण मैं बाइक से गिर गया।वह तार इतना मजबूत था कि मेरा गला गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इसके साथ ही मेरे पीठ और शरीर पर अंदरूनी चोट आई हुई है।उसने बताया कि जब मैं होश में आया तो इसकी सूचना बिजली विभाग के एसडीओ तथा 112 की टीम को दी,112 की टीम मौके पर पहुंची लेकिन बिजली विभाग के एसडीओ ने कहा कि कल सुबह बात करेंगे।जिसके बाद अगले दिन एसडीओ कार्यालय में पहुंचा तो वहां पर आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया।वहीं युवक अपने आवेदन के जरिए वाहन,मोबाइल तथा शारीरिक जो भी क्षति हुई है उसकी मुआवजा का मांग कर रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024