सिवान: गृह रक्षा वाहिनी संघ के चुनाव में 70 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जिला इकाई का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में पुलिस लाइन में संपन्न कराया गया। मतदान प्रारंभ होने के पूर्व से ही वोट डालने के लिए गृह रक्षकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। शाम तक चले मतदान के दौरान 70 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर शहर के पुलिस लाइन परिसर में बनाए गए केंद्र पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनुक्ति की गई थी। केंद्रीय पर्यवेक्षक कन्हैया राय की नेतृत्व में प्रवेक्षक प्रभारी राजेश्वर प्रसाद, निर्मल कुमार तीवारी, सातो मंडल, अरूण कुमार पासवान की मौजूदगी में सुबह नौ बजे मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

शाम चार बजे तक वोट डालने के लिए गृहरक्षक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। प्रवेक्षक प्रभारी राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। 1 हजार 332 वोटर थे। बताया कि चार पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल दो, उपाध्यक्ष पद के लिए चार, सचिव पद के लिए दो तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। शाम को मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गणना की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026