परवेज अख्तर/सीवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक सह नाज़िर लालबाबू चौबे को जिला पदाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। साथ हीं उनको गोरेयाकोठी प्रखंड में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ मनीषा प्रसाद द्वारा प्रपत्र(क) भेजकर कानूनी कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई थी। सरकारी कार्यों में रुचि नही लेने, निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने, संचिका के निष्पादन में जानबूझकर अनावश्यक विलम्ब करने, वित्तीय मामलों में सुस्ती एवं गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने, वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने, जाति विशेष एवं निम्नवर्गीय कर्मियों के वेतन व पेंशन के मामलों में परेशान करने, वरीय पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गुटबाजी करके सरकारी कार्यो को बाधित करने का प्रयास करने आदि की शिकायत बीडीओ द्वारा की गई थी। वहीं जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से नाजिर को निलंबित कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…