परवेज अख्तर/सीवान : शहर में कूड़ा कचरे का अंबार लगा हुआ है और नगर परिषद मूकदर्शक बना हुआ है। नगर परिषद प्रशासन आउटसोर्स एजेंसी को संविदा सफाई कर्मियों एवं अन्य संविदा कर्मियों के कार्य का जिम्मा सौंप रहा है, इसका विरोध करते हुए सफाई कर्मी गुरुवार से हड़ताल पर चले गए। गुरुवार को सफाई कर्मियों ने पूरे शहर में घूमकर प्रदर्शन किया। साथ ही नगर परिषद कार्यालय गेट से लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जमा हु्ए कचरे को सड़क पर फेंक कर विरोध जताया। इससे लोग बदबू से परेशान दिखे, साथ हीं आने जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि संविदा पर नियुक्त सफाईकर्मी एवं अन्य संविदा कर्मी नगर परिषद प्रशासन द्वारा आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कार्य कराने का विरोध कर रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026