✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज स्टेशन का नयाभवन बनकर तैयार हो गया है। अब सिर्फ उद्घाटन का इंतजार है। उद्घाटन होने के बाद इसमें कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि 28 अक्टूबर को डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने महाराजगंज स्टेशन पर पहुंचकर नए भवन सहित अनेक कार्यों को देखा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि डीआरएम के निरीक्षण के बाद शायद अब जल्द ही इस भवन उद्घाटन हो सकता है।
साथ ही उद्धाटन के दिन ही महाराजगंज की चिरप्रतीक्षित मांग रैक प्वाइंट बनाने की घोषणा हो सकती है। साथ ही आधा अधूरा पड़ा प्लेटफार्म संख्या दो का भी कार्य तेजी से हो रहा है। इसे भी शुरू किया जा सकता है। वहीं प्लेटफार्म एक से दो पर जाने के लिए ओवरब्रिज का भी शिलान्यास हो सकता है। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा इस रेल खंड से लंबी दूरी के लिए एक-दो ट्रेन चलाने की भी मांग की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…