✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के जगदीशपुर गांव स्थित ब्रह्मबाबा स्थल परिसर में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में जगदीशपुर गांव को नगर पंचायत या ग्राम पंचायत में शामिल नहीं करने पर नाराजगी व्यक्ति की गई। साथ ही प्रशासन से नगर पंचायत या ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग पर चर्चा की गई। ग्रामीणों का कहना था कि जगदीशपुर गांव को नगर पंचायत या ग्राम पंचायत में शामिल नहीं करने विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई पहल नहीं हुआ। यदि इसे नगर या ग्राम पंचायत में शामिल नहीं किया गया तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। बैठक में सुभाष सिंह, राजनारायण सिंह, अमरजीत सिंह, रामजी सिंह, संजय सिंह,प्रमोद सिंह, हरि सिंह, मोख्तार सिंह, महेश सिंह, सत्यनारायण सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…