परवेज अख्तर/सीवान:
भगवानपुर थाना के मुंदीपुर चंवर में बुधवार के शाम एक नवजात बच्ची को फेके होने की ग्रामीणों की सूचना पर अस्पताल लाया गया. ग्रमीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष बिपिन कुमार को दी. उन्होंने तत्काल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार को सूचना दी. उन के निर्देश पर एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य कर्मी उपेन्द्र कुमार सिंह तथा ममता कार्यकर्ता प्रभावती देवी स्थल पर पहुंच नवजात को एंबुलेंस से अस्पताल ले आए, जहां उसका प्राथमिक उपचार डॉ आर के एन सहाय के देख रेख में किया गया.
जीएनएम सुमन कुमारी गुप्ता, सुमन कुमारी सिन्हा तथा मीनू कुमारी ने नवजात को तत्काल गर्म रूम में साफ सफाई कर उसका नार काटा.लवारिस नवजात का बयां हांथ की हड्डी टूटी पाई गई तथा गला के पास कटने का निशान भी पाया गया. नवजात को देखने वाले तरह तरह की चर्चा करते सुने गए कि कोई पापी मां ने पूरे नौ माह अपने कोख में पालने के बाद प्रसव के बाद लोक लाज से फेंक दिया है. बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…