Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जीरादेई में सीएसपी संचालक से 2.75 लाख की लूट

परवेज अख्तर/सीवान:बेखौफ अपराधियों ने असलहे के बल पर सीएसपी संचालक से 2.75 लाख रुपये लूट लिए. लूट के दौरान अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर फायर झोंक दी. इस घटना में उसे हल्की चोट आई है. पुलिस के मुताबिक सीएसपी संचालक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जीरादेई शाखा से पैसा उतारकर घर लौट रहा था. मनिया मुख्य मार्ग पर भरथुई हाई स्कूल के पोखरे के समीप बुधवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार कर बल पर सीएसपी संचालक से रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया. इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.  असावं थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी जयनारायण सिंह के पुत्र अशोक सिंह (40) मनिया बाजार में सीएसपी चलाता है. वह जीरादेई से कैश लेकर वापस मनिया आ रहा था.

इसी बीच पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसे जामापुर भरथुई हाई स्कूल के समीप सुनसान जगह पर ओवरटेक करके रोक लिया और हथियार के बलपर लूट की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि घायल सीएसपी संचालक अशोक सिंह ने बताया कि बुधवार को वह जीरादेई एसबीआई से रुपये लेकर वापस आ रहा था. पुलिस का कहना है कि चार अपाची बाइक पर सवार आठ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. वही लूट की सूचना मिलने के बाद आसपास के दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. जहां घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया. वहीं पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से छानबीन कर रही है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी और अपराधियों के बारे में पूछताछ किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026