रघुनाथपुर में नवनिर्वाचित प्रमुख ने निकाला विजय जुलूस

  • गाजे-बाजे के साथ प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में किया रोड मार्च
  • समर्थकों ने खूब छोड़े पटाखे, अबीर-गुलाल की हुई बरसात

परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर के नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह और उप प्रमुख रोहित कुमार यादव ऊर्फ रामू यादव ने शुक्रवार को रघुनाथपुर प्रखंड में विजय जुलूस निकाला। समर्थकों के साथ कई गांवों में रोड मार्च किया। इस दौरान समर्थकों ने खूब पटाखे छोड़े। अबीर-गुलाल की बारिश भी खूब हुई। नवयुवक खूब जोश में दिखें। प्रमुख टारी बाजार स्थित अपने पैतृक आवास से गाड़ियों की लंबी काफिले के साथ निकले तो सबसे पहले गभीरार गांव पहुंच रत्न ब्रह्म का दर्शन किया। इसके बाद वे नेवारी मोड़ होते हुए पंजवार, लक्ष्मण डुमरी, शीतलपुर, मुरारपट्टी, बेलवार, निखती कला, फुलवरिया, चकरी व राजपुर की तरफ से रघुनाथपुर पहुंचे।

बाजार में अपने शक्ति का प्रदर्शन किया। इसके बाद वापस टारी बाजार को लौट गए। नव निर्वाचित प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वे अपनी जीत की को प्रखंडवासियों को समर्पित करते हैं। कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता और लक्ष्य रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र का विकास समुचित रूप से करने का है। भ्रष्टाचार को खत्म करने और सभी योजनाओं को धरातल पर लाने का संकल्प दोहराया। मौके पर पूर्व मुखिया रविन्द्र कुमार सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह, नागेंद्र सिंह, राजबली मांझी, सुरेन्द्र सिंह, राज कुमार बैठा, पिंटू राम, पशुपति बैठा, पुननपुन साह, मुन्ना सिंह, भरत सिंह, सुधाकर कुमार सिंह, दीनबन्धु दुबे, स्वामीनाथ सिंह, रमेश कुशवाहा, अनुरुद्ध भगत, आशकरण सिंह उर्फ राजू सिंह, राकेश चौहान, सुनेश्वर चौहान व नरेंद्र सिंह आदि थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026