गुठनी

गुठनी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कोहराम

मृतका मां ने लगाया बेटी की हत्या का आरोप

गिरफ्तार ससूर ने कहा फांसी लगाकर बहू ने की आत्महत्या

इस वर्ष जून में हुई थी शादी, पति रहता है बंगाल

नव विवाहिता के कमरें में फंदे से लटका मिला शव

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मियां गुंडी गांव में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आने के बाद गांव में कोहराम मच गया. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान भेज दी. नव विवाहिता की मौत के बाद ससुरालियों व मायके वालों के बीच आरोप पत्यारोप शुरू हो गया. मायके वाले जहां हत्या का आरोप लगा रहे है, वहीं ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं. हालांकि पुलिस ने मृतका की मां ज्ञानती देवी के आरोप के बाद पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम मियां गुंडी गांव निवासी 70 वर्षीय रामबली राम अपनी के साथ धान काटने खेत में चले गये. घर में बहू अकेली थी. इधर देर शाम को जब बगल के दो छोटे बच्चे रामबली राम के घर में गये तो देखा कि रिश्ते में लगने वाली चाची अपने कमरे में फंदे से लटकती है. इसके बाद भागे-भागे दोनों बच्चे खेत मे धान काट रहे दादा रामबली राम व उसकी वत्नी को दी. सूचना पाकर रामबली राम अपनी पत्नी संग खेत से भागे भागे आये, तो देखा बहू पुजा देवी फंदे से लटकी है. उसकी मौत हो चुकी है. इसके बाद उसने तुरंत पुजा के शव को नीचे उतारकर बेड पर लेटा दिया. तत्पश्चात घटना की जानकारी मृतका पूजा की मां दरौली थाना क्षेत्र के मेलनी गांव में मोबाइल पर दी. घटना की सूचना पर पूजा की मां ज्ञानती देवी अपने भाई जयशंकर राम व दो छोटी बेटियों के साथ मियां गुंडी पहुंची. मियां गुंडी पहुंचते ही मृतका की मां ज्ञानती देवी ने बेटी के शव को देख हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया. मायके वालों के शोरगुल करने व पुलिस को बुलाने की सूचना पर पूजा के सास व ससुर घर छोड़कर फरार हो गये. सूचना पाकर मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, एसआई विनोद कुमार मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे लेकर पंचनामा बनवाया और पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेज दिया. वहीं मृतका के मां ज्ञानती दी व चाचा सर्वजीत राम द्वारा लगाये गये हत्या के आरोप के बाद पुलिस ने ससुर रामबली राम को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि रामबली राम ने बहू की हत्या से इंकार किया है. उसने बताया कि बहू स्वंय आत्म हत्या की है.

19 जून को संदीप के साथ हुई थी पूजा शादी

मायके वालों ने बताया कि पूजा (22) की शादी इसी वर्ष 19 जून को रामबली राम के पुत्र संदीप राम के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. पूजा की मां ने बताया कि वह गर्भवती थी. पूजा का पति संदीप राम कलकत्ता में कोई नौकरी करता है. घटना के वक्त वह कलकता में ही था. शादी के अभी पांच माह भी पूरे नहीं हुए की पूजा आत्म हत्या या हत्या की शिकार हो गयी. पूजा अपनी पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024