परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया पुरानी बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि थाना क्षेत्र के हरदियां गांव के मंगल प्रसाद का पुत्र अच्छे कुमार (18) व जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाचोपाली गांव के शिव गोविंद का पुत्र धर्मेद्र कुमार (30) शनिवार की शाम को बड़हरिया पुरानी बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली, वैसे ही पुरानी बाजार पहुंचकर एएसआइ संतोष कुमार ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों शराबियों के खिलाफ धारा-37(सी) व बिहार उत्पाद व मद्य निषेध के तहत थाना कांड संख्या-401/19 के तहत मामला दर्ज कर लिया. वहीं पुलिस ने दोनों शराबियों को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…