Categories: छपरा

छपरा में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, शव को नदी में फेंका

छपरा: सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद गांव में एक दहेज के नवविवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के पिता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लोहड़ा निवासी सत्यनारायण साह द्वारा डोरीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपने लड़की के पति मुकेश कुमार,ससुर सुनील साह,सास मंजू देवी,देवर अंशु कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मेरी लड़की माधुरी कुमारी की शादी 8 दिसंबर 2020 को हिन्दू रीति रिवाज से अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज में और पैसे की मांग करते हुए मेरी लड़की को बराबर प्रताड़ित करते थे।

इसी क्रम में 28-29 फरवरी की रात में मेरी पुत्री माधुरी के गायब होने की सूचना दुरभाष पर मिली। गायब होने की सूचना पर जब मैं चिरांद पहुंचा तो लोगों द्वारा तरह-तरह की बात सुनने को मिली। मैं अपने स्तर से अपनी पुत्री की काफी खोजबीन किया। कहीं पता नहीं लगने पर अंततः डोरीगंज थाने में दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर शव गायब कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आज आवेदन दिया। वहीं शुक्रवार को दस बजे दिन के करीब सूचना मिली कि बंगाली बाबा घाट के समीप नदी में एक शव पड़ा है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। इस संबंध में डोरीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष निधि कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है वहीं बंगाली बाबा घाट के बगल से शव भी बरामद कर लिया गया है। शव की पहचान माधुरी के रूप में उसके पिता,चाचा एवं सगे संबंधियों ने की है।

शव पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।शव को देखने पर प्रथम दृष्टया यह साबित होता है कि शव को हत्या कर नदी में फेंक दिया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा लड़की के ससुराल वालों द्वारा लड़की के ससुराल वालों ने पुछताछ के क्रम मे नकदी एवं जेवर लेकर भाग जाने की बात की जा रही थी और सुबह से ही आज पुरा परिवार फरार है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026