Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हसनपुरा के डेरा राय के बंगरा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के डेरा राय के बंगरा में शुक्रवार की रात एक 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका डेरा राय के बंगरा निवासी योगेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह की पत्नी प्रिति देवी है. मृतका सिसवन के कचनार पंचायत के विष्णुपुरा निवासी श्रीभगवान सिंह की पुत्री प्रिती कुमारी है. प्रिती कि शादी फरवरी 20 में डेरा राय के बंगरा निवासी अभिषेक सिंह के साथ हिंदू रिती रिवाज के साथ बड़े धुमधाम से संपन्न हुई थी. मृतका तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी. प्रिती कि मौत की सूचना किसी व्यक्ति ने उसके मायके में दी. सूचना के पश्चात मायके वाले बदहवास डेराराय के बंगरा पहुंचे. देखा कि प्रिति का मृत शरीर पलंग पर पड़ा था.

इसके बाद इसकी सूचना एमएच नगर थाना को दी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये सीवान भेज दिया. मायके वाले के अनुसार शव देखने के बाद ऐसा प्रतित होता है कि गले में फंदा डालकर उसकी हत्या की गई है. मृतका के गले में निशान हैं. मृतका के परिजन ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है.वहीं घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताये जा रहे है.थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026