परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के लकड़ी शरीफ टोला में शुक्रवार को 30 वर्षीय तैफुन खातून का शव रस्सी से झूलते पाया गया. मृतका के पिता का कहना है कि गुरुवार की रात मृतका के पति सेराज अली ने तैफुन को मायके से जबरदस्ती अपने घर लाया। मृतका का भाई हसन इमाम ने बताया कि शुक्रवार को 2 बजे फ़ोन गया कि तुम्हारी बहन दरवाजा नही खोल रही तत्पश्चात वह परिजनों के साथ आये उसके बाद नबीगंज पुलिस एएसआई प्रमोद तिवारी, अंचलाधिकारी अजय ठाकुर, मुखिया अली हैदर, सरपंच रविन्द्र यादव घटनास्थल पर पहुँच शव को फंदे से उतार देर शाम 7 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेजा।
मृतका के मायके के लोग पहुँचे तब तक सभी परिजन मृतका के 4 वर्षीय पुत्री साजदा खातून व 3 वर्षीय पुत्र आहिल राजा को लेकर फरार हो गए। मृतका की माँ जैतून खातून अपने परिवार के साथ मृतका के घर पहुँच शव को अंतिम संस्कार के लिए लोगो से आग्रह किया। बताया जाता है कि सेराज और तैफुन कि शादी जुलाई 2014 में हुई थी। दोनों मे आपसी राय नही था. इस सन्दर्भ मे ओपी पुलिस का कहना है कि अभी कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन प्राप्त होते ही कारवाई की जायेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…