Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चांप ओवरब्रिज के समीप एप्रोच रोड की मरम्मत नहीं करा रहा एनएचआइ

परवेज़ अख्तर/सिवान :- सिवान-छपरा एनएच 531 पर चांप ओवरब्रिज के समीप करीब एक महीने से एप्रोच सड़क जर्जर हो गई है। इससे बड़े वाहनों को निकलना मुश्किल हो रहा हैं। हर दिन एक-दो बड़े वाहन फंस जाते हैं। इसके चलते आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है। इसकी मरम्मत पर एनएचआइ का कोई ध्यान नहीं है। इससे चांप ढाला से लेकर पचरुखी तक करीब पांच किलो मीटर तक भारी वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। इसी रास्ते से ओवर लोडेड वाहन जा रहे हैं। इसकी जांच भी परिवहन विभाग नहीं कर रहा है। अगर जांच होती तो ओवर लोडेड वाहनों की संख्या कम होती। जिससे जाम की स्थिति से लोगों को निजात मिल जाती। कभी-कभार हालत ऐसी हो जा रही है कि एक ही तरफ से लगातार तीन से चार वाहनों की कतार लग जा रही है। जिससे दूसरी तरफ से आवागमन पूरी तरह से ठप हो जा रहा है। जाम लगने पर छोटे वाहन यहां तक की बाइक को भी निकलने में काफी परेशानी हो रही है।

एनएचआइ चाहे तो इस समय करा सकता है मरम्मत

इस समय बारिश जैसी स्थिति भी नहीं है। एनएचआइ चाहे तो सड़क की मरम्मत करा सकता है। अगर इस समय मरम्मत नहीं कराता है, तो कम से कम बड़े- बड़े गड्ढों को ईट व मिट्टी डालकर भर तो सकता है। इतना ही कर देने से आवागमन प्रभावित नहीं होगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस समय मिट्टी कहीं से लाने में परेशानी है। बारिश नहीं होती है, तो कहीं न कहीं से मिट्टी की व्यवस्था कर एक से दो सप्ताह में काम शुरू करा दिया जाएगा। मरम्मत कोई उपाय नहीं है, अब नए तरीके से सड़क को बनाना होगा।

अमित कुमार, प्रबंधक तकनीकी, एनएचआइ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026