Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महादेवा के दवा व्यवसायी के घर भीषण चोरी मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के महादेवा मिशन स्थित दवा व्यवसायी हिमांशु कुमार उर्फ दीपू कुमार के बंद मकान से 20 अगस्त की रात्रि 19 लाख रुपए नकद सहित तकरीबन 25 लाख रुपए की चोरी मामले में छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। दवा व्यवसायी के घर चोरी की घटना के पीछे किन चोरों का हाथ है। इसके बारे में पुलिस को कोई सुराग तक नहीं मिला है। जबकि घटना को छह दिन का समय बीत चुके हैं। वहीं इस घटना में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुछताछ की हैं।

लेकिन घटना में शामिल चोर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस घटना की छपरा से आई डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच की है। वहीं पुलिस ने सीसी कैमरा से कुछ फुटेज भी निकालकर चोरों को पकड़ने की कोशिश में है। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। बता दें कि दवा व्यवसायी के पिता का निधन 11 अगस्त को हो गया था इस कारण उनके श्राद्ध संस्कार को पूरा करने के लिए सपरिवार अपने गांव बड़हरिया थाना क्षेत्र के जगतपूरा गांव चले गए थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026