सिवान में एनआईए ने युवक की गिरफ्तारी के लिए सिवान में की छापेमारी

एनआईए की टीम ने घर की तलाशी लेने के बाद युवक के पिता को हिरासत में ले की पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: मंगलवार की सुबह लगभग 4:00 बजे एनआईए की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के पटवाटोली मोहल्ले में छापेमारी कर टेरर मॉड्यूल में संलिप्त युवक सदाकत अली की गिरफ्तारी के लिए नगर थाने की पुलिस के सहयोग से छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम को सदाकत अली हाथ नहीं लगा. एनआईए की टीम ने नगर थाने की पुलिस के सहयोग से सदाकत अली के घर की लगभग एक घंटे से अधिक समय तक पूरी तरह से छानबीन किया. एनआईए की टीम सदाकत अली के पिता को लेकर नगर थाने पहुंची तथा लगभग 12:00 तक उससे पूछताछ किया. एनआईए की टीम ने मोहम्मद जोहरम को इस शर्त पर छोड़ा की वह अपने पुत्र को दो-तीन दिनों के अंदर एनआईए के समक्ष प्रस्तुत करेगा. परिजनों ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.तालाशी के बाद पुलिस वाले मोहम्मद जोहरम तथा भतीजा राज मोहमद को साथ ले गए तथा बोले की साइन कराने के बाद छोड़ देंगे. बताया जाता है कि लगभग 3 महीने पूर्व भी एनआईए की टीम ने सदाकत अली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया था. लेकीन वह एनआईए की टीम को हाथ नहीं लगा था.

एनआईए कि टीम तीन दिनों से कर रही थी रैकी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिनों से रैकी कर एनआईए की टीम पैनी नजर रखी थी.और वह जहां जहां लोग जाते थे क्या करते थे सभी कतई विधियों पर नजर बनी हुई थी.यही नही इसके अलावे जिले के विभिन्न जगहों पर एनआईए टीम नर युवको से पूछ ताछ की हैं. सबसे बड़ा मामला यह हैं कि जांच कर रही कश्मीर की एनआईए की टीम को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जे.ए.एम.) के इशारे पर काम कर रहे लश्कर-ए-मुस्तफा, (एल.ई.एम.) से संबंध की बात बताई गई थी.इसी मामले को लेकर एनआईए की टीम की नजर सीवान पर हैं

बोले एसपी

इस मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि एनआईए की टीम जिले में आई है और छापेमारी कर रही है.

शैलेश कुमार सिन्हा, एसपी सीवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026