Siwan News

मुरादें मांगने में गुजरी शब-ए-बरात की रात

परवेज़ अख्तर/​सिवान :- जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार की रात मुस्लिम भाइयों में शब-ए-बरात को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस्लामी साल का आठवां महीना शाबान की 15वीं रात में खामोश बस्तियां गुलजार हो उठीं। बरसों से कब्र में दफन अपने पूर्वजों के लिए फातेहा पढ़ बख्शीश की दुआ अल्लाह से मांगी गई। इसके लिए रात भर कब्रिस्तान में लोगों का आना जाना लगा रहा। अगरबत्तियों की खुशबू से फिजा सराबोर हो उठी। सड़कों पर बच्चे अल्लाहो अकबर के नारे बुलंद कर रात इबादत में जागने का सबूत दिया। कब्रिस्तान और मस्जिदों में रोशनी का विशेष प्रबंध किया गया था। इसे आकर्षक तरीके से सजाया-संवारा गया था। पूरी रात मस्जिदें इबादत गुजारों से भरी रहीं। कुरान शरीफ की तिलावत, फर्ज, सुन्नत और नफील नमाजे अदाकर खैर एवं बरकत की दुआएं की गई। गुनाहों से तौबा कर इससे बचने और पूर्व की गलतियों की माफी मांगी गई। मृत्यु के बाद स्वर्ग लोक में स्थान मिलने की ईश्वर से कामना की गई। शब-ए-बरात के महत्व को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के बच्चे, जवान, बूढ़े सभी सूर्यास्त होते ही मस्जिदों मे जाकर अल्लाह की इबादत मे मशगूल हो गए। कई मस्जिदों में उल्लमाओं ने अपनी नूरानी तकरीर से अल्लाह के हुक्म और रसूलुल्लाह के बताए रास्ते पर चलने की ताकीद की। मैरवा के मिस्करही मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद शमीम ने तकरीर करते हुए कहा कि शब-ए-बरात बख्शीश की रात है। इस रात को अल्लाह तआला अपने बंदों की हर नेक दुआ पूरी करते हैं। अगले एक साल की रिज्क इसी महीने तक्सीम की जाती है। अल्लाह अपने बंदों के लिए रहमत के तीन सौ दरवाजे खोल देते हैं। यह रात तमाम रातों से अफजल है। हदीस शरीफ में है कि इबादतगुजार बंदे की हर मुरादें अल्लाह शब-ए-बरात में पूरी करते हैं। इसलिए इस खास अवसर को गंवाने वाला बद किस्मत ही हो सकता है। जिला मुख्यालय के कागजी मोहल्ला, नवलपुर, नई किला, मखदुम सराय, एमएम कॉलोनी, महादेवा, हकाम, बिंदुसार-हामिद, रामपुर, ओरमा, चकिया, फतेहपुर, पकड़ी बंगाली समेत अन्य जगहों के कब्रिस्तानों एवं मजारों पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर दुआएं मांगी। इसके अलावा मैरवा प्रखंड के लालगंज, मिस्करही, मोतीछापर, बैकुंठछापर, बड़गांव, कैथवली, बभनौली, परसिया, नवादा, बड़गांव, करजनिया, इंग्लिश, कोल्हुआ, दरगाह, डोमडीह, हरपुर, बरासो, सेमरा, लेभरी खैरा समेत विभिन्न गांव में स्थित कब्रिस्तान में जाकर लोगों ने अपने पूर्वजों को याद किया और उनकी मुक्ति के लिए प्रार्थना की। अपने गांव में स्थित मस्जिदों में इबादत की। वहीं बड़हरिया, लौवान, कुड़वा, ईदगाह, लकड़ी दरगाहर, मुर्गिया टोला, गोरेयाकोठी, शेखपुरा, महम्मदपुर, दुधरा, नबीगंज, लखनौरा, मदारपुर,vबसंतपुर, खवासपुर, शेखपुरा, शहरकोला, भगवानपुर, चौरासी, ब्रह्मस्थान, मोरा मैरी, सरेयां, हसनपुरा, शेखपुरा, अरंडा, उसरी, गायघाट, लहेजी, रजनपुरा पियाउर, महाराजगंज, तक्कीपुर, दारौंदा, रुकुंदीपुर, हुसैनगंज, बड़रम, सुरापुर, फरीदपुर, सिसवन, तरवारा, डी के सारंग पुर, पचरुखी, चौकी हसन, फखरुद्दीनपुर, सिसवन, रघुनाथपुर, आंदर, दरौली, जीरादेई, जामापुर, चांदपाली आदि गांवों में कब्रिस्तान तथा मजारों पर मुस्लिम भाइयों ने पूरी रात दुआएं मांगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024