गुठनी

गुठनी में बाइक सवार से टकराई नीलगाय, बाइक सवार दोनों युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान: गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के समीप हुयी सड़क हादसे में गुठनी से मैरवा जा रहे दो युवकों की मौत हो गयी. वहीं दुर्घटना की कारण बनी नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गयी.इस हादसे में मौत के शिकार दोनों युवक गुठनी के तेनुआ स्थित स्टार कम्प्यूटर के मालिक व कर्मचारी है. इनकी पहचान स्टार कंप्यूटर के मालिक सह गुठनी बाजार निवासी नमीलाल मद्धेशिया के पुत्र विशाल कुमार (27) व दूसरे की पहचान श्रीकलपुर गांव निवासी कृष्णा तिवारी के पुत्र शिवम तिवारी के रूप में हुयी. शिवम अपने नाना के घर तेनुआ में रहकर स्टार कंप्यूटर में ऑपरेटर का काम करता था. घटना सोमवार दोपहर उस समय हुयी जब दोनों युवक लैपटॉप व उसका चार्जर बनवाने मैरवा जा रहे थे. अभी वह गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के सामने पहुंचे ही थे कि नीलगाय तेजी से सड़क पार करते समय अचानक बाइक से जा टकरा गयी. नीलगाय व बाइक सवार युवकों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों सहित नीलगाय की भी मौत मौके पर हो गयी.

ग्रामीणों ने बताया दोनों युवक बाइक से मैरवा की तरफ जा रहे थे कि अचानक नीलगाय सड़क पार करते वक्त उनलोगों पर जम्प लगा दी.ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गुठनी थाना को दी और मौके पर पहुंचे एएसआई शिवमंगल पासवान ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों को बोलेरो से गुठनी अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. दोनों युवकों की पहचान में घंटों लग गये और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने और मृतक के पॉकेट से मिले चेक के आधार पर हुयी. पहचान होते ही दोनों युवकों के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये. परिजनों के बिलाप से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. थाने के एसएसआई शिवमंगल पासवान, मोहन पासवान व राजेश कुमार ने दोनों शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सीवान भेजने का कोशिश किया तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने प्राकृतिक आपदा से मिलने वाली सहयोग राशि को देने के बाद शव को ले जाने की मांग रखा. ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम भी पहुँच गये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026