पटना

सनकी आशिक का कहर, घर छोड़ने पर मजबूर हुई छात्रा

  • काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित किराए वाले मकान पर पहुंचकर किया हंगामा
  • लोगों ने दबोचा तो चकमा देकर भागा, पीडि़ता ने थाना में की शिकायत
  • युवक की हरकत से लड़की के घर वाले हैं काफी परेशान

मुजफ्फरपुर: सनकी आशिक के डर से साहेबगंज की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपनी मां के साथ गांव वाले घर को छोड़ दिया। कुछ माह से वह अपनी मां के साथ काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक किराए के मकान में रहती है। इसका पता लगाते हुए सोमवार को सनकी आशिक यहां भी पहुंच गया। छात्रा पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। उसके इन्कार करने पर हंगामा करने लगा। यह देखकर स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। लेकिन, वह चकमा देकर भाग निकला। पीडि़ता अपनी मां के साथ थाना पर शिकायत दर्ज कराने पहुंची।

सनकी आशिक और लड़की की कोचिंग में हुई थी पहचान

आरोपित युवक भी छात्रा के पड़ोस का रहने वाला है। एक साल पूर्व कोचिंग में पढऩे के दौरान ही उससे पहचान हुई थी। आरोपित एकतरफा प्रेम करने लगा। छात्रा ने इन्कार कर दिया। इसपर उसने पिस्टल दिखाकर उसे धमकी दी। पीडि़ता ने अपनी मां को इससे अवगत कराया। कई बार गांव वाले घर पर वह पहुंच गया। डर के मारे ने दोनों ने गांव छोड़ दिया और शहर आ गई। छात्रा के पिता मुंबई में व्यवसाय करते हैं।

आरोपित के पिता को पुलिस ने बुलावा भेजा

छात्रा की बात सुनने के बाद कॉल कर महिला दारोगा ने आरोपित के पिता को घटना की जानकारी दी। उन्हें तुरंत थाना पर आने का निर्देश दिया गया। पुलिस उनके पहुंचने का इंतजार कर रही थी। बताते चलें कि छात्रा और उसके परिवार के सदस्य इस मामले को लेकर काफी परेशानी है। वे चाहते है कि इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा हो जाए। ताकि विवाद आगे न बढ़े।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026