परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी बी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गॉव के पास एस एच 73 पर मंगलबार को अचानक नीलगाय सामने आ जाने से नीलगाय को बचाने के दौरान चालक के नियंत्रण खो देने के कारण सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर क्षति ग्रस्त हो गई। बतादे की गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना के जलालपुर कला गॉव निवासी सलामत अंसारी के पुत्र कुतबुदिन अंसारी अपनी बोलोरो नंबर बी आर 28 जी 62 35 से सिवान जा रहा था तभी वह नीलगाय के बचाने में पेड़ से टकरा कर क्षति ग्रस्त हो गई। जिसको लेकर वाहन चालक कुतबुदिन ने स्थानीय थाना में सुचना दिए। सुचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौकेवपर पहुँच कर क्षति ग्रस्त बोलेरो को जप्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की क्षति ग्रस्त वाहन को जप्त कर ली गई है अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…