राजद जिलाध्‍यक्ष व पूर्व विधायक सहित 70 पर एफआइआर, ढाई हजार नामजद

परवेज अख्‍तर/ सिवान:- भारत बंदी को लेकर सोमवार को  विभिन्न संगठनों द्वारा सड़कों पर उत्पात किए जाने के बाद देर शाम जिला पुलिस ने एसपी नवीन चंद्र झा के आदेश पर कार्रवाई करते हुए तीन थानों में उत्पात मचाने वाले 70 नामजद सहित ढाई हजार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें नगर, मुफ्फसिल और दरौली थाना में एफआइआर किया गया है। नगर में 12 नामजद सहित 1500 अज्ञात, मुफ्फसिल में 18 नामजद सहित 1100 अज्ञात जबकि दरौली में 40 नामजद सहित अज्ञात पर एफआइआर दर्ज किया गया है। मुफ्फसिल थाने में राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, माले के पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, जिला सचिव नइमुद्दीन अंसारी, अनुसूचित जाति, जनजाति के अध्यक्ष डॉ. एम आर रंजन, शिशु रोग विशेषज्ञ इंद्रमोहन कुमार समेत कई  पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।​

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024