परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव में गुरुवार की दोपहर अगलगी की घटना में नौ लोगों की पलानी जलकर राख हो गईं,जिसमें लाखों रुपये के नुकसान हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रिसौरा निवासी वीरेंद्र कुमार की पलानी में आग की लपटें दिखाई दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने नारायण प्रसाद, विजय यादव, स्वामीनाथन यादव, शैलेश यादव, अनवर यादव, रामबचन यादव,विश्वनाथ यादव, पशुपति कुंवर, जीतन यादव की पलानी को आगोश में ले लिया और पलानी जलकर राख हो गई। पलानी में रखे कपड़ा, अनाज सहित अनेक सामग्री जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों के लाख प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…