Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लकड़ी नबीगंज में खाड़ी में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी मो. सफीक मियां के नौ वर्षीय पुत्र अरमान अली अपने गांव की बसौली इमादपुर सीमा स्थित खाड़ी में नहा रहा था. इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबने से मौत हो गई. यह दृश्य देखकर अन्य साथी भाग खड़े हुए और इसकी सूचना गांव वासियों को दी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एवं परिजन आनन-फानन में पहुंचे.

अरमान डूब कर मर चुका था. उसका शव बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही लकड़ी नबीगंज ओपी पुलिस एसआई कमरुल अहमद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीवान सदर अस्पताल ले गये. मृतक अरमान अली भाइयों में सबसे छोटा भाई था. उसकी माता लाल मुनी बीवी, पिता मोहम्मद सफीक मियां, दादी खतना बीवी, चाचा लुकमान मियां, मनीर मियां का रो रो कर बुरा हाल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026