परवेज अख्तर/सिवान:- शहर के रामलखन चौक के निकट बाइक व साइकिल के टक्कर मे साइकिल चला रहा युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया. घटना के संबंध मे बताया जाता है कि सारण के जानता बाजार थाना क्षेत्र निवासी हेमत कुमार महाराजगंज से अपनी साइकिल से अपने गांव जा रहा था.
उसी बीच रेलवे ढ़ाला के समीप तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में सामने से टक्कर मार दी. जिसमे साइकिल सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक वाहन समेत फरार हो गया. युवक को चेहरा व पैरों में गंभीर चोटें आईं है. ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन मे घायल युवक को निजी अस्पताल में ले जाया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…