परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना के तरवारा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक से एक उपभोक्ता के खाते से फर्जीवाड़ा कर उन्नीस हजार रुपए निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जीबीनगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव के रविंद्र यादव ने बैंक प्रबंधक से शिकायत कर कहा है कि फर्जी चेक से फर्जीवाड़ा कर उन्नीस हजार रुपए की निकासी की गयी है। जबकि बैंक से खाता खोलने के बाद मुझे चेक प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद बैंक कर्मियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा कर रुपए की निकासी की गयी है। जबकि बैंक कर्मियों का आरोप है कि उपभोक्ता को विगत दो माह पूर्व चेक जारी कर दिया गया है। यह फर्जीवाड़ा तत्कालीन बैंक प्रबंधक के कार्यकाल में रुपए की निकासी की गयी है। वही खाते से रुपए निकाले जाने की शिकायत मिलते ही बैंक कर्मियों के होश उड़ गए। इस संबंध में बैंक प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से चेक पर हस्ताक्षर कर रुपए निकासी करने की शिकायत मिली है । मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज से किया गया। जिसमें कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…