Gopalganj News in Hindi

पारिवारिक कलह से तंग होकर पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या

परवेज अख्तर/उचकागांव (गोपालगंज):- जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में पारिवारिक कलह से तंग होकर पति द्वारा पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पहुंचे थानाध्यक्ष किरण शंकर द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं हत्यारे पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के माडीपुर गांव के नर्वदेश्वर तिवारी की बेटी गिन्नी देवी का विवाह वर्ष 2012 में उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के श्री राम दुबे के बेटे अभय कुमार दुबे के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि अभय कुमार दुबे बहरीन में रहकर रंग रोगन का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि वह 8 माह पूर्व विदेश से कमा कर अपने घर आए हुए थे। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी गिन्नी देवी रसोई घर में गैस चूल्हे पर बैठकर खाना बना रही थी। इसी दौरान गिन्नी देवी और उनके एक चचेरी सास के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे अभय कुमार दुबे द्वारा बार-बार रोकने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान विवाद को खत्म करने के लिए पति अभय कुमार दुबे द्वारा प्रयास किया जा रहा था। परंतु पत्नी विवाद खत्म करने का नाम नहीं ले रही थी। इस दौरान परिवार में चल रहे कलह से तंग होकर घर के अंदर किचन में खाना बना रही अपने पत्नी गिन्नी देवी के गर्दन पर गडासी से प्रहार कर पति अभय कुमार दुबे द्वारा हत्या कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मृतक की सास मीरा देवी, ससूर श्रीराम दुबे, 5 वर्षीय बेटी राधे, 4 वर्षीय बेटी अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किरण शंकर द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा हत्यारे पति अभय कुमार दुबे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वैसे समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026