Categories: पटना

सरकारी कर्मचारियों को नीतीश सरकार का गिफ्ट, अब 15 की जगह 23 बीमारियों के इलाज का खर्च होगा वापस; लिस्ट में शामिल हुए ये आठ रोग

पटना: बिहार सरकार के सरकारी अधिकारियों एवं कर्मियों और उनके आश्रितों के लिए इलाज कराना आसान हो गया है। अब, 15 के स्थान पर 23 रोगों के इलाज पर खर्च की गई राशि की प्रतिपूर्ति (रिम्बर्समेंट) की जा सकेगी। इससे प्रदेश के करीब 4.5 लाख सरकारी अधिकारी और कर्मचारी और उनके आश्रित लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार ने चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए बहिर्वासी रोगों की सूची में आठ और रोग शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव शैलेश कुमार ने पत्र जारी कर दिया।

8 नए रोग किये गए सूची में शामिल

राज्य सरकार द्वारा समिति से प्राप्त अनुशंसा पर विचार के बाद पहले से शामिल पंद्रह रोगों के अलावा और 8 रोगों को चिकित्सा व्यय के लिए प्रतिपूर्ति की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इसमें रुमेटी गठिया, क्रोहन रोग, अतिगलग्रन्थिता, लाइकेन प्लानस, मस्तिष्क पक्षाघात, पार्किंसन रोग और पेल्विक इन्फ्लामेट्री रोग शामिल हैं। सरकारी कर्मियों को इलाज के लिए विभागीय स्तर से ही मंजूरी लेनी होगी। इसके बाद ही इलाज पर खर्च की गयी राशि की प्रतिपूर्ति की जा सकेगी।

पहले 15 रोग थे सूची में शामिल

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा सरकारी अधिकारियों और कर्मियों को बीमारी के इलाज के क्रम में होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति का प्रावधान 2 जून 2006 से किया गया। इसके लिए टीबी, कैंसर, कुष्ठ, ह्रदय की शल्य क्रिया के बाद की चिकित्सा पर व्यय, गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद की चिकित्सा पर व्यय, लिवर प्रत्यारोपण के बाद की चिकित्सा पर व्यय को बहिर्वासी रोगों की सूची में शामिल किया गया। इसके कुछ दिनों के बाद ही 14 अगस्त को चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के लिए बहिर्वासी रोगों में नौ और रोग शामिल किए गए।

हेपेटाइटिस-सी, हेपेटाइटिस- बी, लिवर सिरोसिस, हीमोफीलिया, प्लास्टिक एनीमिया, एड्स, कालाजार, लकवा और डायलिसिस को शामिल किया गया। इसके बाद भी राज्य सरकार से कई अन्य जटिल रोगों के इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति करने की मांग की जाती रही। इसके मद्देनजर पिछले साल अगस्त माह में स्वास्थ्य सेवा (नर्सिंग) के निदेशक प्रमुख की अध्यक्षता में चार सदस्यीय बहिर्वासी चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति सरलीकरण समिति का गठन कर और उनसे अनुशंसा सहित रिपोर्ट प्राप्त की गई।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026