कोरोना से जंग में खुशी की खबरः 18 प्लस आबादी को पहली डोज पूरी, खूंटी जिला सबसे आगे

झारखंड में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के टीकाकरण में पहली डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की अनुमानित संख्या 2,10,46,083 है। जिसके विरुद्ध राज्य भर में 2,11,21,304 लोगों को कोविड टीके की पहली डोज लगायी जा चुकी है। यानी राज्य स्तर पर लक्ष्य के मुकाबले 100.36 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगायी जा चुकी है।

राज्य में एक मात्र जिला खूंटी है जहां, 18 प्लस की आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। खूंटी में 117 प्रतिशत को पहली जबकि, 102 प्रतिशत को दूसरी डोज लगायी जा चुकी है। वहीं, जिलावार बात करें तो राज्य के 13 जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को जहां लक्ष्य के मुकाबले ज्यादा (100 प्रतिशत से ज्यादा), जबकि, तीन जिलों में 18 प्लस के 100 प्रतिशत योग्य लोगों को पहली डोज लगायी गयी है। वहीं राज्य के आठ जिलों में अभी शत प्रतिशत लोगों को पहली डोज नहीं लगायी जा सकी है।

राज्य में खूंटी में सबसे ज्यादा उपलब्धि

राज्य में 18 से अधिक आयुवर्ग के टीकाकरण की बात करें तो पहली डोज की उपलब्धि में खूंटी सबसे आगे है। खूंटी में 18 प्लस की आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। जबकि, रांची में 108 प्रतिशत लोगों को पहली एवं 74 प्रतिशत को दूसरी डोज दी जा चुकी है। जबकि, 18 प्लस की पहली डोज में धनबाद व हजारीबाग में अभी 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई है। वहीं संख्या की बात करें तो 18 प्लस आबादी में रांची में सबसे ज्यादा 19,87,480, पूर्वी सिंहभूम में 16,35,589, धनबाद में 15,32,795, बोकारो में 1467345 को पहली डोज दी जा चुकी है।

18 प्लस के 71 प्रतिशत को दी जा सकी है दूसरी डोज

राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के महज 71 प्रतिशत लोगों को ही दूसरी डोज दी जा सकी है। खूंटी में सबसे ज्यादा लक्ष्य के मुकाबले 102 जबकि, सिमडेगा 91, पाकुड़ 86 व पूर्वी सिंहभूम में 18 प्लस के 83 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगायी जा सकी है। बता दें कि राज्य सरकार ने 20 नवंबर तक 18 प्लस की आबादी का पूर्ण टीकाकरण (दोनों डोज) की घोषणा की थी। लेकिन पांच माह बाद भी यह लक्ष्य पूरा होते नहीं दिख रहा है।

राज्य में टीकाकरण की स्थिति

  • ऊम्र समूह अनुमानित संख्या पहली डोज दूसरी डोज
  • 12-14 वर्ष 15,94,000 496,448 239
  • 15-17 वर्ष 23,98,000 13,92,286 7,37,212
  • 18 प्लस 2,10,46,083 2,11,21,304 1,49,60,198
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026